
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई, भारत-यूके संबंध और मजबूत होने की जताई उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंध आने वाले समय में और अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा, “यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर श्री एंडी बर्नहम को हार्दिक बधाई। भारत और यूके साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी,











