Himachal Sarkari Naukri Update 2025: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। सीएम सुक्खू ने नौकरियां से जुड़ा एक नया अपडेट दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर की बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में उन्होंने नौकरियों से जुड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमोदित 6 पोस्ट कोड के 660 पदों के परिणामों को शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एचपीआरसीए को एक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।प्रदेश मुख्यमंत्री सुक्खू ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के 2000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया (Himachal Jobs Alert 2025) शीघ्र शुरू करने को कहा है। इन पदों में वे पद भी शामिल हैं, जो पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए थे। इसके अलावा एचपीआरसीए को हाल ही में प्राप्त नए अधिसूचित पदों को भी भरने का कहा गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य चयन आयोग एचपीआरसीए (HPRCA) को उन उम्मीदवारों को दो वर्ष की आयु छूट प्रदान करने को कहा जो विभिन्न कारणों से आवेदन करने से वंचित रह गए थे। यह उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी क्षेत्र में पारदर्शी तरीके और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।HimachalJobs
HimachalRecruitment
SukhuGovernment
GovernmentJobs
SarkariNaukri
JobAlert
HimachalPradesh
EmploymentNews
LatestJobs
GovtJobs2025







