हर शुक्रवार को किसी न किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई न कोई नई फिल्म या वेब सीरीज को ऑनलाइन रिलीज किया जाता है। इस आधार पर बीते फ्राइडे को ओटीटी पर एक मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसका जॉनर सीरियल किलर थ्रिलर है। 6 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है, जो अंत तक आपको बांधकर रखेगा।
ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी नई वेब सीरीज के बारे में बात की जा रही है और आपको ये कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
ओटीटी पर नई वेब सीरीज का कब्जा
जिस वेब सीरीज का यहां जिक्र किया जा रहा है, उसकी कहानी की शुरुआत एक बॉलीवुड फिल्म कलाकार के मर्डर से होती है, जिसे फ्लैट में खूनी गला घोंटकर मौत के घाट उतार देता है। इस हत्यारे का खून करने का तरीका 25 साल पहले एक सीरियल किलर से मेल खाता है, जो मौजूदा समय में हैदराबाद की जेल में बंद है। सूबे में एक के बाद एक कॉपी कैट किलर खून कर रहा और पुलिस के हाथ खाली हैं। ये देखते हुए प्रशासन उस 25 साल पुरानी सीरियल किलर की मदद लेता है और इस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करता है। सीरीज की कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स मौजूद हैं, जो आपको शॉक कर देंगे। अंत के एपिसोड तक इसमें सस्पेंस देखने को मिलता है, जो आखिरी मिनटों में जाकर खुलता है।
OTTSeries
SerialKillerThriller
SuspenseSeries
ThrillerShow
OTTRelease
WebSeries
CrimeThriller
TrendingOnOTT
BingeWatch
NewWebSeries







