भारतीय क्रिकेट में ‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से मशहूर सूर्याकुमार यादव आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने का सपना हर किसी खिलाड़ी का होता है। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। ये लगातार दूसरी बार रहा जब भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। भारत की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर विश्व विजेता कप्तान सूर्या ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी देविशा के एक चुभते हुए सवाल ने उनकी किस्मत और करियर की दिशा बदल दी।
पत्नी का वो सवाल, जिसने बदल दी कप्तान सूर्या की जिंदगी
ये बात है साल 2018 की जब सूर्या घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया की जर्सी अभी भी दूर थी। उनकी पत्नी देविशा ने सूर्या के रूटीन को करीब से देखा और एक दिन बड़ी बेबाकी से पूछा- तुम्हारे साथ के कई खिलाड़ी इंडिया खेल रहे हैं, तुम्हारा क्या इरादा है? अगर इंडिया खेलना है, तो कैसे खेलोगे?यह कोई बहस नहीं थी, बल्कि आईना दिखाने वाली बातचीत थी। सूर्या बताते हैं, “उस सवाल ने मुझे झकझोर दिया। हमने तय किया कि अब चीजें अलग तरह से करनी होंगी।”
सूर्या का जब बदला खेल
उस एक चर्चा के बाद सूर्या और देविशा ने अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने अपनी डाइट पर कंट्रोल किया। मंडे टू फ्राइडे के कड़े वर्क शेड्यूल को अपनाया। फिर इसका नतीजा क्या हुआ साल 2018 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए 512 रन बनाए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2021 में आखिरकार नीला नीला गाउन उनके हिस्से आई।






