‘अगर गंभीर सोचते हैं कि मुझे, रोहित और कोहली को…’, R. Ashwin ने टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर फोड़ा बम; बताया क्यों कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक संन्यास का एलान किया था तो हर कोई हैरान रह गया था। अश्विन ने भी ये फैसला अचानक से लिया था और अब बताया है कि इसके पीछे क्या कारण था। इस ऑफ स्पिनर ने टीम इंडिया को कोच गौतम गंभीर के फैसलों को लेकर भी बात रखी है।

गंभीर के आने के बाद सिर्फ अश्विन ने ही नहीं बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी टेस्ट को अलविदा कह दिया है। अश्विन का मानना है कि एक कोच के तौर पर गंभीर अपना काम कर रहे हैं और जो उन्हें सही लगता है वह वो कर सकते हैं। अश्विन ने दिसंबर-2024 में अपने संन्यास का एलान कर दिया था।ये थी वजह

अश्विन टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 106 मैचों में 537 विकेट हैं। उनसे आगे अनिल कुंबले के 619 विकेट हैं। अश्विन ने रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए टेस्ट रिटायरमेंट की वजह बताई।

उन्होंने कहा, “मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी फैसले लेने की क्षमता है। फैसला सही है या गलत ये लोगों के लिए बहस का मुद्दा है। लेकिन अंत में ये मेरा जीवन है, मुझे अपनी शर्तों पर इसे जीना है। पर्थ में जब मैं और रवींद्र जडेजा टीम के मुख्य स्पिनर थे तब वॉशिंगटन सुंदर ने वो मैच खेला। ऐसा अगले मैच में भी हुआ। ये इस बात के संकेत थे कि मेरा समय पूरा हो चुका है। अगर किसी और को आना है तो फिर उसे उसका समय चाहिए होगा। मैं उस तरह का नहीं हूं जो इंतजार करता रहेगा कि मैं कब वापसी करूंगा।”

गंभीर के बारे में रखी अपनी राय

अश्विन से जब गंभीर को रेट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “अगर किसी को गौतम के खिलाफ कुछ है तो वो मुझे होना चाहिए, राइट? मैं उनके कोच के तौर पर दूसरे-तीसरे दौरे पर ही बाहर आ गया। गौतम के पास एक कोच के तौर पर काम करने को है। अगर वह सोचते हैं कि मैं या विराट या रोहित को आगे बढ़ जाना चाहिए तो ये ठीक है। अगर मुझे इसे लेकर बुरा लगता है तो ये मेरी भावनाएं हैं। लेकिन अगर आप अपने आप को इससे अलग कर लेते हो तो मुझे ये साफ पता है कि उनके पास अपना काम है करने को।”

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें