इजरायल ने बुधवार को दावा किया है कि उसने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को रात भर चले हवाई हमले में खत्म कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को यह बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले रात तेहरान में टारगेट हमले में खतीब को मार गिराया गया है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।अली लारीजानी की मौत
इससे पहले मंगलवार को ही इजरायल ने ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज फोर्स के प्रमुख गोलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा किया था। खतीब की मौत का दावा इन हत्याओं के ठीक एक दिन बाद आया है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को बिना अतिरिक्त अनुमति के निशाना बनाया जा सकता है।कौन हैं इस्माइल खतीब?
बता दें, इस्माइल खतीब ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख थे। वे शिया धर्मगुरु हैं और 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध में रिवोल्यूशनरी गार्ड में सेवा दे चुके थे। 2022 में अमेरिकी ट्रेजरी ने उन्हें साइबर जासूसी और रैनसमवेयर हमलों से जुड़े नेटवर्क चलाने के आरोप में बैन किया था।







