जिला महिला अस्पताल में जिला विकास नगरीय अभिकरण की ओर से तैनात दस कर्मियों को जुलाई का अभी तक मानदेय नहीं मिला है। भुगतान के लिए वह सात माह से अधिकारियों का चक्कर लगा ही। बुधवार को सीएमएस से कर्मी मिले। भुगतान करवाने की अपील की।
सीएमएस ने सीएमओ से दूरभाष पर इसकी जानकारी दी।उसके बाद सीएमओ ने जल्द ही भुगतान करवाने का आश्वासन दिया।
डूडा की ओर से महिला अस्पताल तीन वार्ड आया, तीन स्वीपर, तीन गार्ड एक आपरेटर तैनात किया गया था। जुलाई 2025 का इन्हें अब तक मानदेय नहीं मिला है। इसके लिए कई बार वह डूडा व अन्य अधिकारियों से भुगतान के लिए गुहार लगाई, लेकिन उनका लंबित भुगतान नही हो सका।सीएमएस डा. अनिल कुमार को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सीएमओ डा. राजीव निगम को इससे अवगत कराया। इसके साथ ही डूडा के जिम्मेदारों से भी दूरभाष पर वार्ता किया। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भुगतान करा दिया जाएगा। गार्ड श्याम नारायण, नीरज यादव, जिलाजीत, वार्ड आया सीमा तिवारी, सुनीता, सीमा व स्वीपर नवीन सहित अन्य का मानदेय नहीं मिला है।







