हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। धुरंधर 2 की वजह से करीब एक दर्जन फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदल डाली है, जिसमें यश स्टारर बड़ी फिल्म टॉक्सिक का नाम भी शामिल है। लेकिन एक फिल्म ऐसी रही, जिसने धुरंधर के सीक्वल के आगे घुटने नहीं टेके और वह बॉक्स ऑफिस पर क्लैश के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस साउथ फिल्म को भी धुरंधर द रिवेंज के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।पवन कल्याण की इस मूवी की तरफ गौर किया जाए तो ये तेलुगु भाषा की एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि उस्ताद भगत सिंह पैन इंडिया रिलीज धुरंधर द रिवेंज का साउथ में काम बिगाड़ सकती है।लेकिन हिंदी बेल्ट में धुरंधर 2 को टक्कर देना मुश्किल होगा। इस तरह से उम्मीद जताई जा रही है कि उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर पार्ट 2 के बीच कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर एक रोचक भिड़ंत का नाजारा देखने को मिल सकता है।







