राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर को बताया पसंदीदा, बोले- ‘हैलो अंकल अमरिंदर’

दिल्ली में आयोजित जेन-जी संवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र करते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। उन्होंने अमरिंदर सिंह को सहज व्यक्तित्व वाला और सैन्य इतिहास का विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि इसी वजह से वह उन्हें पसंद करते हैं। राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हैलो अंकल अमरिंदर…’

राहुल के इस बयान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया जवाब

राहुल गांधी के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। समाचार एजेंसी पीटीआई से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उनके बारे में अच्छा बोलना उन्हें अच्छा लगा।

अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के साथ अपने पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी उनके सहपाठी और मित्र थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहेंगे। हालांकि, राजनीतिक स्तर पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर विराम?

राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद जहां अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर अटकलें शुरू हुईं, वहीं अमरिंदर के ताजा बयान से फिलहाल उनके राजनीतिक रुख को लेकर स्थिति स्पष्ट नजर आती है। उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति से अलग बताते हुए भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।RahulGandhi #AmarinderSingh #Congress #BJP #PunjabPolitics #GenZ #IndianPolitics #PoliticalNews #RahulGandhiNews #AmarinderSinghNews

Leave a Comment

शहर चुनें