कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में गुरुवार देर रात इंटरमीडिएट की 16 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह जब उसकी मां उसे स्कूल जाने के लिए जगाने पहुंचीं, तब घटना की जानकारी हुई।
मृतका की पहचान धीरपुर निवासी किसान अमरजीत कुशवाहा की बेटी दीपाली उर्फ अंजली के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
कमरे से नहीं निकली तो मां ने खिड़की से देखा
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह काफी देर तक दीपाली अपने कमरे से बाहर नहीं आई। इसके बाद उसकी मां रूबी उसे स्कूल जाने के लिए जगाने पहुंचीं। उन्होंने कमरे की कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद मां ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो दीपाली का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।KanpurNews #Bidhnu #KanpurCrime #StudentDeath #UttarPradeshNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews