अररिया में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्योग विभाग के GM गिरफ्तार

बिहार के अररिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अररिया स्थित उनके किराए के आवास पर की गई।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी महाप्रबंधक से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

मशीन सप्लायर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश चंद्र माधव के मुताबिक, मशीन सप्लायर कमरे आलम ने महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मशीनों की आपूर्ति के बदले महाप्रबंधक की ओर से कमीशन की मांग की जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की योजना बनाई।

17 लाख की मशीन सप्लाई के बदले मांगा था कमीशन

शिकायतकर्ता के अनुसार, विभिन्न लोगों को करीब 17 लाख रुपये की मशीनों की आपूर्ति की गई थी। आरोप है कि इस आपूर्ति के एवज में महाप्रबंधक ने 5 प्रतिशत की दर से कमीशन की मांग की थी। इस हिसाब से कुल 85 हजार रुपये कमीशन मांगा गया था।

इसके बाद कमरे आलम ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार महाप्रबंधक से पूछताछ के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार महाप्रबंधक से पूछताछ के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Araria #ArariaNews #BiharNews #VigilanceDepartment #Corruption #BriberyCase #BiharVigilance #CrimeNews #BreakingNews

Leave a Comment

शहर चुनें