कांवड़ यात्रा को लेकर तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार और 11 अगस्त को पड़ने वाली शिवरात्रि के मद्देनजर यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए तीन दिवसीय ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत 9 अगस्त की सुबह 6 बजे से 11 अगस्त की रात 10 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

इन भारी वाहनों पर रहेगी रोक

डायवर्जन के दौरान ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर और ट्रॉला जैसे भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।

हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, तेल के टैंकर और दूध के टैंकर सामान्य रूप से आवागमन कर सकेंगे।

9 अगस्त से लागू होगा नया ट्रैफिक नियम

एसपी यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

सामान्य दिनों में भारी वाहनों के लिए रात 10 बजे समाप्त होने वाली नो-एंट्री व्यवस्था भी 9 अगस्त से प्रभावी रहेगी। यह व्यवस्था 11 अगस्त की रात 10 बजे के बाद फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें।KanwarYatra #TrafficDiversion #KanwarYatra2026 #TrafficUpdate #Shivratri #TrafficPolice #HeavyVehicles #RoadSafety #LatestNews

Leave a Comment

शहर चुनें