उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का दौर फिलहाल कुछ कमजोर पड़ा है, हालांकि बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में बौछारों का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है। इस दौरान वर्षा का दौर तेज से अति तेज हो सकता है।
ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी चेतावनी
पर्वतीय जिलों के अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बारिश के दौरान खुले स्थानों और बिजली चमकने की स्थिति में पेड़ या असुरक्षित स्थानों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। UttarakhandWeather #WeatherUpdate #RainAlert #YellowAlert #HeavyRain #UttarakhandNews #WeatherNews #Rainfall