रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC, JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। शनिवार देर रात आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की। छात्रों का आरोप है कि उनकी मांगों पर सीधे निर्णय लेने के बजाय सरकार अलग-अलग संगठनों से ज्ञापन लेकर मामले को टालने की कोशिश कर रही है।
आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि उन्होंने पहले ही राजनीतिक दलों के समर्थन से खुद को अलग कर एक स्वतंत्र मंच बनाया है। छात्रों के मुताबिक, वे अपनी मांगों को सरकार के सामने स्पष्ट रूप से रख चुके हैं और अब उन पर ठोस निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं।
अलग-अलग संगठनों से ज्ञापन लेने पर सवाल
छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय छह से आठ अन्य संगठनों से ज्ञापन ले रही है। आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि जब छात्र अपनी मांगें सरकार के सामने स्पष्ट कर चुके हैं, तो अलग-अलग संगठनों से ज्ञापन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
छात्र नेताओं का कहना है कि इस प्रक्रिया से उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि सरकार मामले को आगे बढ़ाने के बजाय उसे टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर सीधे बातचीत कर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है।
छात्र आंदोलन के बीच अब सरकार के अगले कदम पर सभी की नजर है। आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।#JPSC #JSSC #JharkhandNews #StudentProtest #StudentMovement #RanchiNews #CompetitiveExams #ExamIrregularities #JharkhandStudents #EducationNews