SSP आफिस पहुंचे पति, पत्नी और वो, दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई और फिर…

 एसएसपी कार्यालय में पति को दूसरी महिला के साथ पत्नी ने हंगामा किया। पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उनके बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया।

दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप

भावनपुर गांव निवासी मिस्बा ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी तालिब पुत्र यूनुस से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा था। दो बार में उसने मायके से ढाई लाख रुपये भी लाकर दिए। इसके बावजूद उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पति ने अपने स्वजन संग मिलकर उसे एक बार दुपट्टे से गला घोंटकर मारने का प्रयास किया और एक बार पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी।एसएसपी कार्यालय में हंगामा

कुछ समय पहले पति एक युवती को लेकर भाग गया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। मंगलवार को पीड़िता पति की शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पर पहुंची थी। वहां पर पहले से ही महिला का पति तालिब एक महिला के साथ मौजूद था। पति को दूसरी महिला के साथ देख पीड़िता ने वहां हंगामा कर दिया।
महिला ने तालिब का पक्ष लेते हुए पीड़िता संग हाथापाई तक कर दी। पुलिस ने किसी तरह उनका बीच-बचाव कराते हुए तीनों को सिविल लाइंस थाने भेज दिया। वहीं, तालिब का आरोप है कि पत्नी उसकी हत्या कराने की कोशिश कर रही थी। इस कारण उसने घर से भागकर दूसरी शादी कर ली। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
#SSPऑफिस #हाथापाई #पति-पत्नी #उत्तरप्रदेश #UPNews #महिला विवाद

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें