जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में घटिया खाद्यान्न वितरण की जांच के आदेश, सात दिनों में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा

सरकार ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में समाज कल्याण विभाग के तहत एकीकृत शिशु विकास सेवाएं आइसीडीएस में घटिया पोषक सामग्री व घटिया खाद्यान्न बांटे जाने की शिकायतों की जांच का आदेश दिए हैं। सरकार ने जांच का आदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर दिया है। जिला कुलगाम के जिला आइसीडीएस प्रोग्राम आफिसर जहीर अब्बास को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में अनंतनाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आइसीडीएस के तहत घटिया पोषक सामग्री आपूर्ति किए जाने के आरोप लगाए थे। जांच अधिकारी को सात दिन के भीतर अपनी जांच पूरी करने और अपने सुझावों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट जमा कराने को कहा गया है। वह खरीद प्रक्रिया, न्यूटिशन सामग्री की गुणवत्ता, उसके भंडारण की स्थिति और उसे वितरण के तरीको की जांच करेंगे।

#JammuKashmirNews #Anantnag #FoodDistribution #InvestigationOrder #BreakingNewsIndia #PublicWelfare #HindiNews #QualityCheck #GovernmentAction #FoodScam #IndiaNews #Accountability #FoodSafety #ReportSubmission #NewsUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें