SIR अभियान की समीक्षा: परिवार के सभी मतदाताओं का एक ही मतदान केंद्र हो—मुख्य निर्वाचन अधिकारी

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों का मतदेय स्थल (पोलिंग स्टेशन) समान होना चाहिए, ताकि मतदान प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए स्वजनों से मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। उन्होंने SIR अभियान के तहत सराहनीय कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को सम्मानित भी किया।

बुधवार को विकास भवन पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात सभागार में आयोजित बैठक में जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे SIR कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि एक ही परिवार के सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज किया जाए और बूथ के भीतर सेक्शन का निर्धारण अत्यंत सतर्कता और नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।
#SIRCampaign
#VoterListRevision
#ChiefElectoralOfficer
#ElectionNews
#UPPolitics
#BLO
#SpecialIntensiveRevision
#VotingSystem

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें