नए साल 2026 पर दिल्ली पुलिस ने जारी किए सख्त जश्न नियम

नए साल 2026 के स्वागत का उत्साह अपने चरम पर है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर जश्न मनाने वालों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 31 दिसंबर की रात को सार्वजनिक समारोह और पार्टियों की समय सीमा रात 1 बजे तक रहेगी।

इसके बाद किसी भी तरह की पार्टी या समारोह की अनुमति नहीं होगी। सभी मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, क्लब और बैंक्वेट हॉल को भी इस समय सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही म्यूजिक सिस्टम की आवाज तय डेसिबल सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
#NewYear2026 #DelhiPolice #CelebrationGuidelines #PublicSafety #NYE2026 #PartyRules #DelhiNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें