गुरदासपुर में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बार हमलावरों ने इमीग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाईं। यह बीते तीन दिनों में इस सेंटर पर दूसरी फायरिंग की घटना है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम नंबर 7 और नए बस स्टैंड की मार्केट के सामने स्थित इमीग्रेशन सेंटर पर हमलावरों ने 5 से 6 फायर किए। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सेंटर के बाहर लगे कांट टूट गए।
दो दिन पहले ही इसी इमीग्रेशन सेंटर पर जेल रोड के पास फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस अब संदिग्धों की तलाश और मामले की गहन जांच कर रही है।
#GurdaspurNews #FiringIncident #ImmigrationCenter #PoliceInvestigation #CrimeAlert #PunjabNews