जनपद के 1,576 विद्यालयों में अब मिड-डे मिल के साथ सुबह का नाश्ता भी

जनपद के 1,576 विद्यालयों में बच्चों को अब मिड-डे मिल के साथ सुबह का नाश्ता भी प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में संकेत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने योजना को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल यह नाश्ते की योजना गुजरात और कर्नाटक में पहले से चल रही है।

जनपद में इस योजना के तहत 1006 प्राथमिक विद्यालय, 259 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 194 कंपोजिट विद्यालय, 39 अशासकीय सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, 4 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, 1 अनुदानित संस्कृत विद्यालय और 60 इंटर कालेज शामिल हैं। इस प्रकार कुल 1,576 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना और अब सुबह का नाश्ता भी बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा।#MidDayMeal #SchoolBreakfast #EducationScheme #StudentNutrition #GovernmentInitiative #HealthyStart

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें