दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसानों का विरोध तेज, मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पांचवें चरण के तहत निर्माणाधीन गोल चक्कर के पास स्थित तलहैटा गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) के पदाधिकारियों ने पंचायत आयोजित की। पंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

किसान नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। किसानों की प्रमुख मांग है कि गांव के लोगों को एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित उतार-चढ़ाव के लिए उचित रास्ता उपलब्ध कराया जाए।

किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे के समानांतर किए गए खनन कार्य के कारण करीब दस फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। यही रास्ता ग्रामीणों और किसानों के खेतों तक आने-जाने का मुख्य मार्ग है। गहरे गड्ढों के चलते किसान अब अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह एनएचएआई प्रशासन की होगी।
#DelhiMeerutExpressway
#FarmersProtest
#BKU
#KisanAndolan
#NHAI
#RuralIssues
#ExpresswayNews
#UPNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें