हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए शुरू हुई सियासी लॉबिंग, भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल

हरियाणा में मार्च–अप्रैल 2026 में रिक्त होने वाली राज्यसभा की दो सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। दोनों सीटों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। इनमें से एक सीट पर किरण चौधरी और दूसरी पर रामचंद्र जांगड़ा राज्यसभा सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया मार्च 2026 में ही शुरू हो सकती है, जिससे पहले ही पार्टियों के भीतर और बाहर संभावित उम्मीदवारों को लेकर लॉबिंग और रणनीतिक बैठकें तेज हो गई हैं।

विधानसभा में मौजूदा विधायकों के संख्या बल को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दो सीटों में से एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसी संभावित समीकरण को ध्यान में रखते हुए, दोनों प्रमुख दलों के नेता इन सीटों पर दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दल राज्यसभा भेजे जाने वाले नामों को लेकर अंदरूनी मंथन कर रहे हैं, जबकि कई वरिष्ठ और उभरते नेता अभी से अपनी दावेदारी पेश करने में लगे हुए हैं। आने वाले महीनों में इन सीटों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।HaryanaPolitics

RajyaSabha

BJP

Congress

RajyaSabhaElection

PoliticalNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें