दुबई में रहने वाले एक प्रवासी भारतीय (NRI) से 98 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने महाठग रवींद्रनाथ सोनी, उसके सहयोगी सूरज जुमानी और गुरनीत कौर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला इस बार जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज किया गया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए तमिलनाडु के चेन्नई स्थित संबंधित थाने को स्थानांतरित किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, यह ताजा मामला चेन्नई के कोलाथुर क्षेत्र के मदनमकुप्पम रोड निवासी मणिकंदन राजगोपाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में गुरनीत कौर ने उन्हें फोन कर संपर्क किया और ब्लूचिप कमर्शियल ब्रोकर कंपनी में निवेश करने का प्रस्ताव दिया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने निवेश के बदले हर महीने 1.5 प्रतिशत लाभांश देने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम हड़प ली। बाद में न तो तय लाभांश मिला और न ही मूल निवेश की राशि वापस की गई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस का कहना है कि मामला अंतरराज्यीय होने के कारण जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी को चेन्नई पुलिस को भेजा जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय स्तर पर की जा सके।#NRIFraud
#InvestmentScam
#ZeroFIR
#CrimeNews
#FinancialFraud
#ChennaiNews