जंतर-मंतर पर उन्नाव पीड़िता के समर्थन में AISA और AIPWA का विरोध प्रदर्शन, कुलदीप सेंगर की जमानत का विरोध

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन (AIPWA) के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव पीड़िता के लिए न्याय की मांग और आरोपी को कड़ी सज़ा देने की आवाज़ बुलंद की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त की और कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे गंभीर अपराध में दोषी को जेल में ही रहना चाहिए और उसे जमानत देना न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाता है।

AISA और AIPWA के नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसे फैसले पीड़ितों का मनोबल तोड़ते हैं और समाज में गलत संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने न्यायालय और सरकार से मांग की कि इस तरह के मामलों में दोषियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाए और पीड़ित को पूरा न्याय मिले।UnnaoCase

JusticeForVictim

JantarMantar

WomenSafety

AISA

AIPWA

CrimeNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें