उन्नाव रेप मामले में पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें शीर्ष अदालत से न्याय की उम्मीद थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें रेप के दोषी और पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड कर दिया गया था।
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में पीड़िता ने कहा, “मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा था कि मुझे न्याय मिलेगा। मेरा संघर्ष जारी है और जारी रहेगा। यह लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक उसे मौत की सजा नहीं मिल जाती।”
पीड़िता ने आगे कहा कि यही उनके लिए और उनके पिता के लिए सच्चा इंसाफ होगा। उन्होंने कहा, “तभी मुझे इंसाफ मिलेगा और तभी मेरे पिता को इंसाफ मिलेगा।”
वहीं, पीड़िता की मां ने भी सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “कोर्ट ने हमारे केस की सुनवाई के लिए अपने दरवाजे खोले, इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट के शुक्रगुजार हैं।”
गौरतलब है कि उन्नाव रेप मामला देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसमें पीड़िता और उसके परिवार ने लंबे समय तक न्याय की लड़ाई लड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम को पीड़िता पक्ष के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।#UnnaoRapeCase #SupremeCourt #KuldeepSengar #JusticeForVictim #BreakingNews #IndiaNews