नववर्ष 2026 के जश्न को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हापुड़ यातायात पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। हुड़दंग, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं।
यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कि शहर में दो क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई हैं, जिनमें कुल 12 यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक टीम में एक TSI, दो मुख्य आरक्षी और तीन आरक्षी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ये टीमें सुबह 9 बजे से देर रात 1 बजे तक शहर में गश्त करेंगी और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कड़ी कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही सामान्य यातायात ड्यूटी का समय भी बढ़ाकर सुबह 7 बजे से रात 1 बजे तक कर दिया गया है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यातायात प्रभारी के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 से अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव के 50 से अधिक चालान काटे जा चुके हैं और कई वाहनों को सीज भी किया गया है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, स्टंटबाजी से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित और खुशहाल तरीके से नववर्ष 2026 का स्वागत कर सकें।#हापुड़ #नववर्ष2026 #यातायातपुलिस #DrinkAndDrive #RoadSafety #TrafficPolice