स्कूल से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्कूल के बाहर से नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 22 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। घटना के दिन छुट्टी के बाद जब छात्रा स्कूल से बाहर निकली, तभी कार सवार गांव के ही साहिल और उसके दो अन्य साथी वहां पहुंचे और जबरन उसे कार में बैठा लिया।

आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को कार से एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां कार के अंदर ही मुख्य आरोपी साहिल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रचलित कानूनों के तहत की जा रही है।#नाबालिगछात्रा #दुष्कर्ममामला #अपहरण #सदरथाना #पुलिसकार्रवाई #क्राइमन्यूज

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें