हापुड़ के मसूरी–गुलावठी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित करने वाले एक उद्यमी ने गाजियाबाद निवासी दो भाइयों पर मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित उद्यमी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी उद्यमी जितेंद्र यादव की औद्योगिक क्षेत्र में स्टील फेब्रिकेशन की फैक्ट्री है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को गाजियाबाद जिले के गांव दीनानाथपुर पूठी का रहने वाला रोबिन यादव उनकी फैक्ट्री के बाहर काम कर रहे मजदूरों के साथ गाली-गलौज कर रहा था।
कामगारों के बीच हो रहे विवाद और शोर-शराबे को सुनकर जब जितेंद्र यादव फैक्ट्री के बाहर पहुंचे, तो आरोप है कि रोबिन यादव ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित उद्यमी का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि दो बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।#हापुड़ #औद्योगिकक्षेत्र #मारपीट #उद्यमी #फैक्ट्रीविवाद #क्राइमन्यूज