नववर्ष 2026 पर साइबर अलर्ट: फर्जी APK लिंक से खाली हो सकता है बैंक खाता

मोबाइल यूजर्स के लिए नववर्ष 2026 से पहले एक अहम साइबर अलर्ट जारी किया गया है। इंटरनेट मीडिया के इस दौर में नए साल की शुभकामनाओं के नाम पर स्पेशल गिफ्ट, डिजिटल ई-कार्ड या New Year APK जैसे आकर्षक संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें एक APK फाइल का लिंक शामिल होता है।

इन संदेशों में यूजर से एक फर्जी एप डाउनलोड करने को कहा जाता है। जैसे ही यूजर इस APK फाइल को इंस्टॉल करता है, यह एप SMS, कॉन्टैक्ट्स और नोटिफिकेशन तक पहुंच की अनुमति मांगता है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार यह बेहद संदिग्ध है, क्योंकि किसी भी ग्रीटिंग कार्ड या ई-कार्ड को इस तरह की परमिशन की आवश्यकता नहीं होती।

एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता

पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि इस तरह का एप एक बार मोबाइल में इंस्टॉल हो जाने के बाद बैकग्राउंड में अपने आप एक्टिव हो जाता है। यह एप यूजर के OTP, बैंकिंग डिटेल्स, निजी फोटो और वीडियो तक चोरी कर सकता है। इसके जरिए साइबर ठग मिनटों में बैंक खाते से पूरी रकम निकाल सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या गिफ्ट मैसेज पर क्लिक करने से पहले सतर्क रहें। सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।#CyberAlert #NewYear2026 #APKScam #OnlineFraud #MobileUsers #CyberCrime

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें