2026 में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, बड़े सितारों और सीक्वल फिल्मों की भरमार

साल 2025 का समापन जहां सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ हुआ, वहीं अब नया साल 2026 भी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़े धमाकों के साथ शुरू हो चुका है। इस वर्ष बड़े पर्दे पर कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें कई चर्चित फिल्मों के सीक्वल भी शामिल हैं।

एक्शन, देशभक्ति और स्टार पावर से सजी इन फिल्मों को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए नजर डालते हैं उन प्रमुख फिल्मों पर, जो साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

🎥 बॉर्डर 2 (Border 2)

नए साल की शुरुआत देशभक्ति के जोश से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 के साथ होने जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 1997 में आई जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसे इस बार अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म से एक बार फिर देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त संगम देखने की उम्मीद की जा रही है।2026Movies

Border2

SunnyDeol

BollywoodNews

UpcomingFilms

MovieRelease

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें