घने कोहरे का असर रेल संचालन पर भारी, ट्रेनों की देरी और निरस्तीकरण से यात्री परेशान

पिछले करीब 15 दिनों से जारी सर्द हवाओं और घने कोहरे का सीधा असर रेल यात्रियों और ट्रेन संचालन पर देखने को मिल रहा है। लगातार ट्रेनों के निरस्त होने और भारी देरी से चलने के कारण अब यात्री अपनी यात्रा योजनाएं रद्द करने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

इस स्थिति का असर रेलवे के राजस्व पर भी पड़ रहा है। ट्रेनें समय पर न चलने से टिकट रद्द कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, बुधवार को डाउन दिशा की शताब्दी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं, मंगलवार को चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 16 घंटे की देरी से, जबकि दरयाई एक्सप्रेस करीब 13 घंटे 30 मिनट लेट होकर अगले दिन बुधवार दोपहर बाद जंक्शन पर पहुंची।

लगातार बिगड़ते रेल परिचालन से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और मौसम सामान्य होने तक स्थिति में सुधार की संभावना कम नजर आ रही है।रेलवे_समाचार

घना_कोहरा

TrainDelay

ShatabdiExpress

AmritBharatExpress

WinterImpact

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें