शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों और बड़ी कंपनियों में बढ़ती खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आधे फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।
आज निफ्टी ने ऑल टाइम हाई दर्ज किया। यह 182.00 अंक या 0.70% की बढ़त के साथ 26,328.55 पर बंद हुआ। निफ्टी का पिछला ऑल टाइम हाई 26,326 था। वहीं, सेंसेक्स में 573.41 अंक की उछाल आई और यह 85,762.01 पर बंद हुआ।
निफ्टी 50 पैक में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सबसे अधिक तेजी दिखाई, इन शेयरों में करीब 2% तक की बढ़त रही। वहीं, आईटीसी और बजाज ऑटो में कमजोरी देखी गई और ये शेयर 4% तक टूटे।
बैंक निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया। दिसंबर तिमाही के सकारात्मक कारोबारी अपडेट के बाद बैंक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बैंक निफ्टी 0.73% बढ़कर 60,152.35 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले शिखर 60,114.30 को पार कर गया, जो 1 दिसंबर, 2025 को दर्ज किया गया था।
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और मजबूत वैश्विक संकेत इस तेजी के मुख्य कारण बने हैं।#Sensex
#Nifty
#BankNifty
#StockMarketIndia
#MarketRally
#AllTimeHigh
#IndianStocks
#ShareMarketUpdate