बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान विवादों में, मुस्तफिजुर रहमान पर बढ़ा विरोध

बांग्लादेशी क्रिकेटर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम में शामिल किए जाने को लेकर फ्रेंचाइजी के मालिक और अभिनेता शाहरुख खान विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने की मांग तेज हो गई है और इस मुद्दे पर राजनीतिक व धार्मिक संगठनों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के विरोध के बाद अब भाजपा और शिवसेना से जुड़े नेताओं ने भी इस मामले में खुलकर आपत्ति जताई है। इन नेताओं का कहना है कि वे मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की अनुमति नहीं देंगे।

विरोध करने वाले नेताओं और संगठनों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, और ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट लीग में शामिल करना जनभावनाओं के खिलाफ है। इसी आधार पर केकेआर प्रबंधन और शाहरुख खान पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने पर विचार करें।KKR

ShahRukhKhan

MustafizurRahman

IPLControversy

BangladeshPlayer

BJP

ShivSena

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें