बेतिया–पटना एनएच-139 फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में

बेतिया से पटना तक बनने वाली नई ग्रीनफील्ड एनएच-139 डब्ल्यू फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है। प्रशासन की ओर से विशेष शिविर लगाकर रैयतों से आवश्यक कागजात लिए जा रहे हैं, और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पूर्वी चंपारण जिले में इस परियोजना के अंतर्गत कुल 34 मौजा में लगभग 199.9 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इनमें से 30 मौजा में रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है। अब तक करीब 4.96 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष चार मौजा में भूमि का दर निर्धारण इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, बेतिया से आने वाली यह फोरलेन सड़क पहाड़पुर प्रखंड से जिले की सीमा में प्रवेश करेगी और अरेराज, हरसिद्धि, संग्रामपुर और केसरिया होते हुए साहेबगंज के रास्ते पटना तक जाएगी। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद सड़क निर्माण कार्य की राह और आसान हो जाएगी।#NH139 #बेतियापटना #फोरलेनसड़क #भूमिअधिग्रहण #पूर्वीचंपारण #सड़कनिर्माण #मुआवजा

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें