वर्ष 2021 के एक चर्चित आपराधिक मामले में भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिन्द सोमवार को अपर जिला जज कक्ष संख्या-1 एवं विशेष न्यायाधीश (MP/MLA) शक्ति सिंह की अदालत में साक्षी के रूप में उपस्थित हुए और अपनी गवाही दी।
अभियोजन के अनुसार, शहर कोतवाली के एक गांव में 24 जून 2021 की रात अभियुक्त रणजीत और अनिल ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता का भाई बबलू बिन्द मौके पर पहुंचे।
वहीं पहुंचने पर अभियुक्त रणजीत, रामदरश, अनिल और प्रेम बिन्द ने लोहे की रॉड और डंडों से बबलू बिन्द पर हमला कर दिया। इस हमले में बबलू बिन्द मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर मौत को प्राप्त हो गए।
अदालत में सांसद की गवाही इस मामले में अहम साबित हो सकती है। पुलिस और अभियोजन पक्ष मामले की आगे की सुनवाई में इस गवाही को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।#भदोही #संसद_साक्षी #विनोद_बिन्द #हत्याकांड #MPMLA_Court #आपराधिक_मामला #सुनवाई