पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद पुणे में निधन हो गया। उन्हें गंभीर स्थिति में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में रखा जाएगा, ताकि परिवार और करीबी रिश्तेदार उन्हें अंतिम विदाई दे सकें। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा।

सुरेश कलमाडी का राजनीतिक जीवन काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर जनता और पार्टी के हित में काम किया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें