हिक्स थर्मा मीटर्स पर आयकर की छापेमारी, विदेशी लेनदेन जांच के घेरे में

हिक्स थर्मा मीटर्स (इंडिया) के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें पिछले 24 घंटे से अधिक समय से जांच अभियान चला रही हैं। इस दौरान अधिकारी सोना, नकदी, अचल संपत्तियों के बैनामे, कंपनी के बैंक खातों और उत्पादों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न बैंक खातों में हुए भारी वित्तीय लेनदेन (हैवी ट्रांजेक्शन) की जांच की जा रही है और इन राशियों के आय के स्रोतों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न में दर्शाई गई आय और खर्च का भी आपसी मिलान किया जा रहा है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि हिक्स थर्मा मीटर्स (इंडिया) चीन में हेल्थ केयर सेक्टर में उपयोग होने वाले उपकरणों का निर्माण कराती है, जिनका भुगतान विदेशी मुद्रा में किया जाता है। आयकर विभाग के अधिकारी विदेशी भुगतान, आयात-निर्यात और फॉरेन एक्सचेंज ट्रांजेक्शन से जुड़े पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच का उद्देश्य कर अनुपालन, लेनदेन की पारदर्शिता और विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों के पालन की पुष्टि करना है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।#IncomeTaxRaid #HicksThermaMeters #आयकरविभाग #विदेशीलेनदेन #TaxInvestigation #BusinessNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें