माघ मेला में मजदूरों को नौकरी दिलाने के बहाने साइबर ठग ने चील्ह क्षेत्र के मलाधरपुर गांव के 48 लोगों के साथ ठगी की। आरोपी ने पहले सभी पीड़ितों के यूकों बैंक, मलाधरपुर में नए बैंक खाते खुलवाए और फिर उनके बैंक पासबुक व एटीएम अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने इन खातों में साइबर ठगी के माध्यम से रुपये का लेनदेन करना शुरू कर दिया।
पीड़ितों को जब इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतेंदु यादव को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतेंदु यादव ने चील्ह थाने में तहरीर देकर अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
थानेदार ने बताया कि आरोपी ने मजदूरों का नया सिम और बैंक खाता खुलवाकर लेनदेन किया। सभी प्रभावित खातों को बंद करा दिया गया है और पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।
मालूम हो कि माघ मेला में मजदूरों की संख्या अधिक होने और उनकी जागरूकता कम होने का फायदा उठाकर साइबर ठग ने यह योजना बनाई थी। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लेनदेन की जानकारी तुरंत थाने को देने की सलाह दी है।#CyberFraud
#Maladharpur
#ChilhPolice
#LabourersScam
#BankFraud
#UPNews
#MelaFraud