तिरुमाला तिरुपति में ऑनलाइन दर्शन टिकट की सुविधा शुरू

अब तिरुमाला तिरुपति मंदिर के दर्शन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। SRIVANI ट्रस्ट ने ट्रायल बेसिस पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है।

मंदिर ट्रस्ट की जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु रोजाना सुबह 9 बजे से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। बुकिंग प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चालू रहेगी। इस टिकट के जरिए श्रद्धालु शाम 4 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाना और लंबी कतारों से बचाना बताया गया है। ट्रस्ट ने कहा है कि शुरुआत में यह सुविधा पायलट आधार पर शुरू की गई है और प्रतिक्रिया के आधार पर इसे स्थायी रूप दिया जा सकता है।#TirumalaDarshan #OnlineTicket #TirupatiTemple #Pilgrimage #Devotees #TempleVisit #SRIVANITrust

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें