गेहूं की खरीद शुरू, MSP बढ़ा 2585 रुपये प्रति क्विंटल

शासन ने गेहूं की खरीदी को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इस वर्ष जिले में लगभग 70 गेहूं खरीद केंद्रों पर एक मार्च से खरीदी शुरू होगी। पिछले वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया था, जबकि इस बार इसे 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि खरीदी का भुगतान किसानों के बैंक खातों में पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) के माध्यम से 48 घंटे के भीतर किया जाएगा।

इसके अलावा जौ, चना, मसूर और सरसों के समर्थन मूल्य में भी 300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस कदम से किसानों को बेहतर रिटर्न मिलने और बाजार की अनिश्चितताओं से सुरक्षा मिलेगी।#GehuMSP #KisanSupportPrice #PFMS #WheatPurchase #Jau #Chana #Masoor #Sarson #Farmers

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें