मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में 25 जनवरी को होने वाले बसंत पंचमी उत्सव को लेकर हिंदू समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को नियमित पूजा-अर्चना और ‘सत्याग्रह’ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक रही कि परिसर छोटा पड़ गया।
श्रद्धालुओं ने भीतरी परिसर और मुख्य द्वार के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और मां वाग्देवी की स्तुति की। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भोजशाला परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
#भोजशाला #बसंतपंचमी #धार #हनुमानचालीसा #मध्यप्रदेश