केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़ी कथित सोना चोरी और मनी लांड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला राजनीतिक रूप से बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है और विजयन सरकार के लिए चुनौती साबित हो सकता है। अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
तीन राज्यों में छापेमारी अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कुल 21 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में मुख्य आरोपित उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (TDB) के पूर्व अध्यक्ष ए पद्मकुमार से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा कुछ ज्वेलर्स के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।
यह मामला न केवल धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील है, बल्कि राजनीतिक परिदृश्य में भी गहरी हलचल पैदा कर रहा है।
#सबरीमाला #EDAction #GoldScam #KeralaPolitics #MoneyLaundering