राजस्थान में सरकारी नौकरियों के लिए फर्जी डिग्री और मार्कशीट के बड़े खेल को खत्म करने के लिए पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एसओजी की टीम ने सीहोर से लेकर भोपाल के गांधीनगर, नर्मदापुरम और अरेरा कॉलोनी स्थित शिक्षण समूह और इसके चेयरमैन सुनील कपूर के ठिकानों पर दबिश दी।
घंटों चली इस कार्रवाई से शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। राजस्थान एसओजी की पांच विशेष टीमें भारी पुलिस बल के साथ समूह से संबद्ध कॉलेज सत्यसांई, भोपाल के शिक्षण संस्थान और समूह के अधिकारियों के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और स्टाफ व छात्रों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार कर सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई है। जांच एजेंसियां अब दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही हैं ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।#RajasthanSOG #FakeDegreeScam #BhopalRaid #EducationFraud #PoliceAction