सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गौरा चौराहा से पिपरा-जैतापुर मार्ग पर विशुनपुर गांव के पास डीसीएम और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम भी पलट गई।
इस हादसे में ई-रिक्शा चालक भभूति चौहान (45 वर्ष, पुत्र अलगू) और कंचन (38 वर्ष, पत्नी कमलेश चौहान) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा में सवार भानमती, उर्मिला और बरकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सभी मृतक और घायल सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद डीसीएम चालक भीड़ बढ़ती देख मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
#SiddharthnagarAccident #RoadSafety #DCMvsERickshaw #UttarPradeshNews #TrafficAccident