टेलीविजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान एमी अवॉर्ड्स का इतिहास किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आमतौर पर पुरस्कारों का नाम किसी महान शख्सियत के नाम पर रखा जाता है, लेकिन एमी अवॉर्ड्स का नाम किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि एक तकनीकी उपकरण से प्रेरित है।
दरअसल, शुरुआती दौर में टीवी प्रसारण में इस्तेमाल होने वाले इमेज ऑर्थिकॉन कैमरा ट्यूब को संक्षेप में “Immy” कहा जाता था। इसी से प्रेरणा लेकर अवॉर्ड का नाम “Emmy” रखा गया। बाद में इसे और आकर्षक बनाने के लिए “Immy” को बदलकर “Emmy” कर दिया गया।
25 जनवरी 1949 को पहला एमी अवॉर्ड समारोह आयोजित हुआ था। इस समारोह में “Most Outstanding Television Personality” का पहला अवॉर्ड वेंट्रिलोक्विस्ट शर्ली डिन्सडेल को दिया गया। यह क्षण टेलीविजन इतिहास में एक नई परंपरा की शुरुआत था, जिसने आगे चलकर एमी अवॉर्ड्स को टीवी जगत का सबसे बड़ा सम्मान बना दिया।
#EmmyAwards #TelevisionHistory #EntertainmentNews #AwardCeremony #EmmyOrigin