निपाह वायरस मामलों के बाद कोलकाता जू में चमगादड़ों के नमूनों की जांच शुरू

बंगाल में निपाह वायरस के मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) की टीम ने कोलकाता के अलीपुर प्राणी उद्यान (जू) में चमगादड़ों के रक्त और स्वैब नमूने एकत्र कर आरटी-पीसीआर जांच शुरू की है।

सूत्रों के अनुसार, एनआईएमआर की विशेषज्ञ टीम ने गुरुवार और शुक्रवार तड़के चिड़ियाघर परिसर में मौजूद चमगादड़ों से नमूने लिए। यह प्रक्रिया सुबह-सवेरे पूरी की गई ताकि आम लोगों की आवाजाही से पहले जांच का कार्य संपन्न हो सके।

कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में चमगादड़ों की पर्याप्त संख्या मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर वन विभाग से विशेष अनुमति लेकर यह सैंपलिंग की गई।

परीक्षण भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के सहयोग से किए जा रहे हैं। वन्यजीव मुख्य संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक संदीप सुंदरीयाल ने बताया कि चमगादड़ों को पकड़ने के लिए विधिवत अनुमति ली गई थी और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।#NipahVirus #KolkataZoo #BatSampling #ICMR #PublicHealth

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें