मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उपद्रवियों ने कई स्थानों पर पत्थरबाजी और आगजनी की। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। शनिवार सुबह तक प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया और दिनभर शांति बनी रही। एहतियातन बाजार बंद रखे गए, जबकि पेट्रोल पंपों को चालू रखा गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा दिनभर तराना में मौजूद रहे और हालात पर नजर रखी।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता साहिल ठाकुर पर मुस्लिम युवक सलमान बेग और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद तराना में तनाव फैल गया और उपद्रव की स्थिति पैदा हो गई थी।
#UjjainNews #Tarana #LawAndOrder #MadhyaPradesh #PoliceAction