शुक्रवार रात गेस्ट हाउस में हुई राज चौहान की हत्या के मामले में पुलिस को शूटरों की पहचान में सफलता तो मिली है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को चिन्हित किया है, जिनमें कुख्यात रंगबाज शोएब मंसूरी और इटावा का एक शूटर भी शामिल बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में लगातार दबिशें दी जा रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सक्रिय रंगबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण न कर पाने के आरोपों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ट्रांस यमुना क्षेत्र में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार लांबा को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सोमवार को उनके पद से हटा दिया।
उनके स्थान पर नाई की मंडी थाने के एसओ हरेंद्र कुमार को ट्रांस यमुना क्षेत्र का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल, राज चौहान हत्याकांड की जांच तेज कर दी गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।RajChauhanMurder
CrimeNews
UPPolice
TransYamuna
GuestHouseMurder
GangsterNews
LawAndOrder
PoliceAction