RRB NTPC CBTST परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 11 फरवरी 2026 को होगा एग्जाम

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBTST) के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा अब 11 फरवरी 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि 28 दिसंबर को प्रस्तावित यह परीक्षा तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार था। अब बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिससे लाखों उम्मीदवारों को राहत मिली है।

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर अपडेट

नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। ऐसे में संभावना है कि उम्मीदवारों को 1 या 2 फरवरी 2026 तक एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध करा दी जाएगी।

वहीं, सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।

#RRBNTPC
#CBTSTExam
#RailwayRecruitment
#ExamDateUpdate
#RRBNotification
#GovernmentJob
#AdmitCardUpdate
#ExamNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

1 thought on “RRB NTPC CBTST परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 11 फरवरी 2026 को होगा एग्जाम”

Leave a Comment

शहर चुनें