वीटीआर क्षेत्र के गोवर्धना वन क्षेत्र में गोवर्धना गांव से पश्चिम सिंगाही नदी के पास गुरुवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध पर भालू ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान गांव निवासी सुखल महतो के रूप में हुई है।
बताया गया है कि सुखल महतो शौच करने के लिए नदी के किनारे सरेह गए थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उनकी जान बचाई।
घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। गोवर्धना रेंज के वन रक्षक मनीष कुमार शर्मा और परिजनों ने घायल वृद्ध को तत्काल इलाज के लिए रामनगर स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों का कहना है कि सुखल महतो का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि ऐसे वन्यजीव हमलों के मामले में तुरंत अधिकारियों को सूचित किया जाए।
#Govardhana #BearAttack #HumanWildlifeConflict #JharkhandNews #WildlifeNews #ForestDepartment #BreakingNews #Ramnagar